― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, खेतासराय। डीएम अनुज कुमार झा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने के लिए चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचते ही बूथों पर मौजूद बीएलओ में हड़बड़ी मच गई। डीएम पहले आदर्श कन्या इण्टर कालेज के बूथ पर पहुंचे। सभी बीएलओ मौके पर मौजूद मिले। बीएलओ से कहा कि जो मृतक हो चुके हैं या अन्यत्र चले गए हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाना है। यहां से वह प्राथमिक विद्यालय बूथ पर पहुंचे। मीडिया से वार्ता के दौरान डीएम ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 18वर्ष की उम्र पार चुके लोगों से आह्वान किया। बताया कि नौ दिसंबर तक आवेदन फार्म भरकर बीएलओ को दे दें। नौ दिसंबर तक ही नाम मतदाता सूची में जुड़ सकता है। पहली जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं का नाम सूची में बढ़ाना है। पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में जांच करने पहुंच गए। कक्षा में जमीन पर बैठे छात्रों को अध्यापक ब्लैक बोर्ड पर हिंदी पढ़ाते मिले। डीएम ने छात्रों से ब्लैक बोर्ड पर लिखे हिंदी शब्द को पढ़ने को कहा तो सभी छात्रों ने एक स्वर में पढ़कर सुनाया।

Share Now...