Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडीएम ने की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

डीएम ने की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक शनिवार देर सायं संपन्न हुई। जिला स्वच्छता समिति, सांसद निधि, विधायक निधि, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, अमृत सरोवर एवं बसूही नदी के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला स्वच्छता समिति में सॉलिड़, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के ग्रामों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रशासनिक एवं आईईसी मद के अंतर्गत व्यय की समीक्षा, सामुदायिक शौचालयों के समय से खुलने बंद होने व प्रयोग की समीक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की गई। सामुदायिक शौचालय के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पर खुलने, बंद होने का समय तथा केयरटेकर का मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करा दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, परियोजना निदेशक जयकेस त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग राजेंद्र प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.  गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।