Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरडीएम ने एसपी संग किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

डीएम ने एसपी संग किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर होरिल राव इण्टर कालेज कुॅवरपुर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कक्ष  का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रुम सील होने की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि रुम सील करते समय हस्ताक्षर और दिनांक अवश्य लिखा जाये। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान सभी कार्मिको द्वारा आई कार्ड अवश्य लगाया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि सभी बच्चों की तलाशी अच्छे से की जाए। बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था होना चाहिए। उन्होंने कहा की विद्यार्थियो को किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।