जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र और कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति जौनपुर के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रतिष्ठित एवं विद्वान अधिवक्ताओं, अधिकारियों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण ढंग से वादकारियों तथा त्वरित न्याय के दृष्टिगत वार्ता हुई। इस दौरान समस्त गतिरोधों को समाप्त करते हुए दोनो पक्षों के मध्य स्वस्थ एवं सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ। जिसके पश्चात् निर्णय लिया गया कि सभी न्यायालय पूर्व की भांति कार्य करेंगे तथा समय-समय पर बैठक कर अन्य विषयों के समाधान हेतु कार्य करेंगे। कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि बार और अधिकारियों के मध्य जो भी समस्याए और गतिरोध थे, उन्हे समाप्त कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी संतवीर सिंह, महामंत्री मनोज कुमार मिश्र, अधिवक्तागण राजेन्द्र प्रजापति, शिवशंकर यादव, रामजीत मौर्या, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उदय प्रताप, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
डीएम के साथ बैठक के बाद काम पर लौटे अधिवक्ता

Previous article
Next article

