जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर के कृपाशंकर नगर वार्ड के डॉ. फखरे आलम के पुत्र डॉक्टर सैफ आलम को शनिवार को बरेली के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2015 बैच व सर्जरी, मेडिसिन, कांस्य मेडल भेंटकर राज्यपाल आनंदीबेन के द्वारा सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि बरेली के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज्ा में सम्मान समारोह प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जिसमें काफी लोगों ने शिरकत की थी। इसी क्रम में नगर के डॉक्टर सैफ आलम को सम्मानित किया गया। डा. सैफ के घर पहुंचने पर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस मौके पर काफी लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
डा.सैफ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित
Previous article


