जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के सुतहट्टी बाजार स्थित डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी के प्रांगण में कानीर्वाल महोत्सव शनिवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने किया और सभी स्टालों का अवलोकन करते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विविध सामानों से सजी हुई स्टाल आकर्षक का केन्द्र लग रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रूचि शर्मा ने मुख्य अतिथि की सहर्ष आगवानी की और विविध सामानों से आकर्षक तरीके से सजी हुई दुकानों का अवलोकन कराते हुए हर सामानों की विशेषताएं बताई और कुछ उत्पादों का रसास्वादन भी कराया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केन्द्र बिंदु सभी स्टाल के अलावा लकी ड्रा कूपन था जो अनायास ही सबका ध्यान आकर्षित कर रहा था। पूर्वी उत्तर-प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ आधुनिक व्यंजनों का सामंजस्य एकरूपता बनाए हुए था। कुछ प्रमुख खाद्यों में इडली, डोसा, चिकन फ्राई, गुलाब जामुन, आइसक्रीम, गोलगप्पा, चाय, सुट्टा बार, मोमोज, शीतल पेयजल इत्यादि थे जिन पर भारी भीड़ देखी जा रही थी। विविधता में एकता का प्रतीक यह महोत्सव शाम सायंकाल 7 बजे सम्पन्न हुआ। सबके प्रति आभार जताते हुए प्रधानाचार्या डा. रूचि शर्मा ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
डा. रिजवी लर्नर्स में धूमधाम से मनाया गया कार्नीवल महोत्सव

Previous article

