Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडाला छठ पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

डाला छठ पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के भदेवरा में स्थित तालाब पर रविवार को ग्रामप्रधान भदेवरा की तरफ से डाला छठ पर्व का भव्य आयोजन किया गया। पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तालाब परिसर में हर घाटों पर दोपहर बाद से ही मनोहारी, अद्भुत, आलौकिक व उत्साह पूर्ण दृश्य की छटा छायी रही।व्रती महिलाएं स्वच्छ परिधानों में मंगल गीत गाते हुए सूप, दौरी, रक्षा, कपूर, दीप बत्ती, मिस्ठान व फल वगैरह पूजा की सामग्री लेकर वहां पर पहुंचकर अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और पुत्र व पति के दीर्घायु होने तथा परिवार की संपन्नता के लिए कामना किया। पूजन अर्चन का कार्य राजेश चौबे ने सम्पन्न कराया।