Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडाकघरों से मिलना आरम्भ हुआ महिला सम्मान बचत पत्र, महिलाओं में दिखा...

डाकघरों से मिलना आरम्भ हुआ महिला सम्मान बचत पत्र, महिलाओं में दिखा उत्साह

  • सशक्तिकरण की दिशा में अहम् भूमिका निभाएगी महिला सम्मान बचत पत्र – के.के.यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। वित्त मंत्रालय द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से डाकघरों को उपलब्ध कराया गया। इस योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में की गई थी और यह लड़कियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल के.के.यादव ने दी। इसके तहत वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में तत्काल महिलाओं ने पहुँचकर जानकारी लेना शुरू किया और निवेश आरम्भ भी कर दिया। पहले दिन ही जौनपुर जिले के डाकघरों से 07 से ज्यादा ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ जारी किये गए। जौनपुर जिले में पहली खाताधारक के रूप में अर्चना गुप्ता ने महिला बचत सम्मान पत्र प्राप्त किया। उन्होने बताया कि दो साल की अवधि की यह योजना लचीले निवेश और आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा के साथ त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 प्रतिशत का आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान करती है। यह योजना 31 मार्च, 2025 तक दो साल की अवधि के लिए वैध है। इसमें न्यूनतम रुपये 1,000/- व अधिकतम रुपये 2 लाख का निवेश किया जा सकता है। यह खाता एकल होगा तथा 3-3 माह के अंतराल पर कई खाते खोले जा सकते हैं परन्तु सभी खातों में जमाराशि मिलाकर रुपये 2 लाख से अधिक नहीं होगी। खाते में जमा रकम पर 7.5ज्ञ् की दर से चक्रवृद्धि ब्याज देय है जो प्रत्येक तिमाही पर खाते में जमा कर दिया जाएगा। खाताधारक 1 वर्ष के पश्चात जमा राशि का अधिकतम 40ज्ञ् तक भुगतान प्राप्त कर सकती हैं  तथा 6 माह बाद आवश्यकता होने पर समय से पूर्व भी भुगतान प्राप्त किया जा सकता है जिस पर 5.5ज्ञ् की दर से ब्याज दिया जाएगा। इस योजना में निवेश पर धारा 80-सी के तहत आयकर में छूट का भी प्रावधान है।