Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

  • गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी गांव के पास हुई घटना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के धर्मसारी गांव के पास सोमवार को दिन में 11 बजे हुई एक घटना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक बाइक सवार की कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। मीरपुर पचेवरा गांव निवासी सुनील कुमार 40 पुत्र स्वर्गीय सूरज राम अपनी बाइक से किसी कार्यवश बनरहिया बाग की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से मिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से ट्रैक्टर के नीचे कुचल गया तथा मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के पश्चात चालक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना के बाद मृतक की पत्नी कुसुम तथा बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।