जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमराजपुर में मंगलवार की सुबह ट्राली में ईंट लदे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर कुचल जाने से युवक की मौत हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमराजपुर निवासी 36वर्षीय राकेश मौर्य ने निर्माण कार्य के लिए ईंट मंगाया था। सुबह दस बजे ट्राली में ईंट लादकर आए ट्रैक्टर को वह अपने खेत में उतरवा रहे थे। राकेश मौर्य ट्रैक्टर के पीछे खड़े थे। अचानक ट्रैक्टर तेजी से बैक हो गया। पहिए के नीचे आकर कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता राज कुमार मौर्य का पहले ही देहांत हो चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
― Advertisement ―
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर कुचला युवक, मौत

Previous article
Next article

