― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव का मामला
  • पुलिस प्रशासन परिजनों में शव को देने से मना करने पर नोकझोंक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव में बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी रही। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया है। जानकारी के अनुसार हड़ही गांव निवासी राधेश्याम बिंद का 10 वर्षीय बालक अंश घर के समीप खेल रहा था इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को देने मना कर दिया। परिजनों ने मांग की है कि जब तक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम सब शव को नहीं ले जाने देंगें। वहीं मामले को बिगड़ते देख घटनास्थल पर सरायख्वाजा व खेतासराय दोनों थाने की भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में नही ले पाई है। लगभग 4 घंटे बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया।

Share Now...