जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास स्थित राष्ट्रीय राजमाग& पर एक बाइक सवार वृद्ध की ट्रैक्टर की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर निवासी रामलाल निषाद बाइक पर बैठकर पारसनाथ निषाद के साथ ढ़कवा बाजार की तरफ जा रहा थे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। जिसमें 62 वषी&य रामलाल निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दुघ&टना करने वाले ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दज& करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत


