Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन से कटी मिली छात्र की लाश

ट्रेन से कटी मिली छात्र की लाश

  • परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर रेलवे ट्रैक के किनारे एक छात्र की ट्रेन से कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त आसपुर देवसरा गांव निवासी राजेश चौहान के पुत्र अमन चौहान के रूप में करते हुए पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र अपने ननिहाल महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन ग्राम पंचायत निवासी दयाराम चौहान के यहां रहकर एक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ाई करता था। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उक्त छात्र के स्वजनों ने उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Share Now...