जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय और शाहगंज रेलवे स्टेशन के बीच कासिमपुर मोहल्ला के पास शनिवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के कासिमपुर मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय एजाज पुत्र जमील सुबह घर के सामन रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी शाहगंज की तरफ से आ रही सावरमती ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
― Advertisement ―
कोचिंग, लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई संस्थानों को नोटिस
लखनऊ अग्निकांड के बाद जौनपुर प्रशासन ने कोचिंग, लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटरों की जांच शुरू की। कई संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी मिलने पर नोटिस जारी किए गए।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Previous article
Next article

