जौनपुर धारा, शाहगंज। साबरमती एक्सप्रेस से महिला की सफर के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर कंट्रोल की सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने महिला को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। बिहार प्रांत के छपरा जनपद के डरनी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 65 वर्षीय देवन्ती देवी पत्नी जयपाल ट्रेन संख्या 19166 साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस 6 के सीट संख्या 41 व 44 पर अपने परिवार के साथ सोनपुर से बैठकर अहमदाबाद जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ने आजमगढ़ स्टेशन पार किया महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कंट्रोल रुम की सूचना पर शाहगंज के प्लेटफार्म नम्बर चार पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने महिला को एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ले गय जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया। मृतक महिला के परिवार के लोग शव को अपने साथ लेकर घर लेकर चले गए।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
ट्रेन में महिला यात्री की मौत

Previous article


