Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेन के सामने कूदे प्रेमी युगल

ट्रेन के सामने कूदे प्रेमी युगल

  • प्रेमिका की मौत प्रेमी की हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गाँव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन के सामने प्रेम युगल ने छलांग लगा दिया जहां प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई और प्रेमी की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर निवासी प्रेमिका रागिनी और बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली निवासी प्रेमी आर डेबिड गौतम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर शादी करना चाहते थे। लेकिन उनके परिजन राजी नहीं थे जिसको लेकर उक्त प्रेमी युगल ने बछुआर गाँव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी जहां प्रेमिका रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेमी आर डेबिड गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।