जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भलुआही रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घटना को लेकर भलुआही रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने जाम को खाली करवाया। घायल अधेड़ महराजगंज थाना क्षेत्र के बैहारी ग्राम पंचायत निवासी रामजीत गौतम बताया जा रहा है।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ घायल



