जौनपुर। डोभी क्षेत्र में मूर्ख नहर के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। वाराणसी की ओर जा रही एक चारपहिया गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही बजरंगनगर पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। चौकी के सदस्य वैभव विशाल सिंह और ब्रजभूषण यादव ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित थे और किसी को कोई चोट नहीं आई। गाड़ी को सुरक्षित निकालने के बाद उसे वाराणसी के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। चौकी प्रभारी बजरंगनगर ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके। स्थानीय नागरिकों ने वैभव विशाल सिंह और ब्रजभूषण यादव सहित पूरी पुलिस टीम की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई की सराहना की है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी कार, टला बड़ा हादसा

Previous article
Next article

