जौनपुर। सोमवार को विशेष अभियान मृदा नमूना संग्रहण के तृतीय दिवस के अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल-वाराणसी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम-सुल्तानपुर विकास खण्ड-सिरकोनी में कृषक सुनील कुमार विश्वकर्मा एवं गायत्री देवी के खेत से मृदा नमूना संग्रहित किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा किसानो को मृदा परीक्षण की उपयोगिता से अवगत कराया तथा सभी कृषको से मृदा परीक्षण कराने का आह्वान किया गया, जिससे खेत में उपस्थित जीवाश्म, कार्बन, मुख्य पोषक तत्व तथा सूक्ष्म पोषक तत्व की जानकारी प्राप्त हो सके व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरको का प्रयोग किया जा सके। संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा वर्तमान रबी मौसम में फसलों यथा गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, अलसी, सरसो आदि की बुवाई से पूर्व बीज शोधन अनिवार्य रूप से करने का आह्वान किया गया। फसलो को मृदा जनित रोगो से बचाव हेतु मिट्टी का शोधन, ट्राइकोडरमा से करने हेतु प्रेरित किया गया। किसानो को फार्मर रजिस्ट्री तथा फसल बीमा कराने हेतु प्रेत्साहित किया गया, साथ ही पराली प्रबंधन की अति आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने राजकीय कृषि बीज भण्डार, जलालपुर, जौनपुर का निरीक्षण किया गया। शासन द्वारा निर्धारित रेट पर उपलब्ध बीजो की बिक्री करते हुये ससमय बीजो का समायोजन कराने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जायसवाल खाद भण्डार, शिवम, खाद भण्डार व साधन सहकारी समिति रेहटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित रेट पर उर्वरको की बिक्री करते हुये उर्वरक बिक्री से सम्बन्धित अभिलेख यथा स्टाक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड अद्यतन रखे जाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही उप कृषि निदेशक, जौनपुर कार्यालय में योजनाओ की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
कृषको से मृदा परीक्षण कराने का किया आह्वान

Previous article

