Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्यूबवेल ठप होने से किसानों की बुवाई बाधित

ट्यूबवेल ठप होने से किसानों की बुवाई बाधित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित सरकारी ट्यूबवेल ने विगत छ महीनों से बंद पड़ा है। जिससे आसपास के 50से अधिक किसानो के कई एकड़ खेतों की सिचाई को लेकर परेशान हैं। धान की खेती के समय भी नलकूप नही चला जिससे किसानों को धान की फसल में मुंगरी हो जाने के कारण काफी घाटा उठाना पड़ा और अब तो गेहूं बोवाई को लेकर किसान ज्यादा परेशान नजर आ रहे है। नलकूप विभाग से ट्यूबवेल को ठीक करवाने की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर बुधवार को राम आसरे सिंह, पवन सिंह, मिट्टू राजभर, विनोद राजभर, रमेश, आदि किसानों ने ट्यूबवेल पर आकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानो ने बताया मई की शुरुआत में ही ट्यूबवेल ने काम करना बंद कर दिया था। जिस वजह से सिचाई को लेकर काफी परेशानी हो रही थी। किसान  पलटू गौतम, पलटन कुमार ने बताया कि अक्सर ट्यूबवेल को बंद होने की वजह से पिछले दो महीने से खेती प्रभावित हो रही है। फसलें सूख रही हैं, अपने स्तर से कुछ किसान पानी की व्यवस्था करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्यूबवेल से करीब 50 किसान जुड़े हुए हैं। विभाग से कई बार ट्यूबवेल ठीक करवाए जाने की मांग की गई है। इसके बावजूद इससे पानी की आपूर्ति सुचारू करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों के खेतों में सिंचाई की बेहतर व्यवस्था के लिए लगाए गए सरकारी नलकूप महज सफेद हाथी बने हुए है। अधिकांश नलकूप जहां एक तरफ यांत्रिक खराबी के चलते बंद है, वही दूसरी तरफ कई नलकूपो की खेतो तक पानी पहुंचाने बाली नालियां ही टूट गयी है। बदहाल स्थिति में पहुंच चुके इन सरकारी नलकूपो से किसानों को पानी मिलना मुश्किल बना हुआ है, जबकि जिम्मेदार वर्षों से दुरुस्त कराने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते रहे। उधर, अधिशासी अभियंता लघु, डाल सिंचाई राणा कुमार ने बताया कि तीन-चार दिन के अन्दर ट्यूबवेल का मरम्मत करके उसको चालू कर दिया जाएगा। जिससे किसानों की समस्या का समाधान हो सके।