― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरटैंकर से टकराई कार, एक की मौत दो घायल

टैंकर से टकराई कार, एक की मौत दो घायल

  • केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पूरब हुआ हादसा

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। चौकिया थाना लाइन बाजार जौनपुर निवासी प्रिंस दुबे 38 पुत्र अशोक दुबे अपनी बहन को पहुंचाने आजमगढ़ गए थे जहां से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में उनके घर के दो बच्चे देव 14 और देवेश 10 भी बैठे थे। केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग से ठीक पहले तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे टैंकर से सीधी टकरा गई। हादसे में गाड़ी चला रहे प्रिंस दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के स्थानीय लोगों ने घायलों को पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।

Share Now...