भारतीय टीम का साल 2022 का सफर निराशजनक माना जा सकता है. क्योंकि टीम दो बड़े टूर्नामेंट्स जीतने में नाकाम रही. पहले टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी. वहीं टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से शिकस्त दी थी. इस साल भारतीय टीम कई सीरीज अपने नाम करने में सफल हुई. ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में किस-किस खिलाड़ी ने बेहतर परफॉर्म किया है. तो चलिए आपको बताते हैं.
टी20 क्रिकेट
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए साल 2022 में 31 टी20 पारियों में 46.56 की औसत से कुल 1164 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 190 के आस-पास का रहा है. उन्होंने इस साल एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने का भी कारनामा किया था. इस साल उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े.
टेस्ट क्रिकेट
साल 2022 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर ऋषभ पंत हैं. ऋषभ पंत इस साल टी20 क्रिकेट, वनडे क्रिकेट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. हालांकि, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने इस साल 6 मैचों की 10 पारियों में 578 रन बनाए हैं. उनका औसत 64.22 का रहा था. उन्होंने कुल 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़ा हैं.
वनडे क्रिकेट
वनडे क्रिकेट में इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर श्रेयस अय्यर हैं. उन्होंने इस साल टीम इंडिया के लिए बेहतरीन परफॉर्म किया है. अय्यर ने 2022 में कुल 15 वनडे पारियों में हिस्सा लिया. इन 15 पारियों में उन्होंने 55.69 की औसत से 724 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 जड़ा और 6 अर्धशतक भी जड़ा है.



