Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटी.डी.कालेज में 65वाँ वार्षिक खेलकूद प्रारंभ

टी.डी.कालेज में 65वाँ वार्षिक खेलकूद प्रारंभ

जौनपुर। टी.डी.कॉलेज के 65वें वर्षिक खेल कूद समारोह का आयोजन महाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र रहे। प्राचार्य टीडी कॉलेज के द्वारा जिलाधिकारी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित करके 65वें वर्षिक खेल को समारोह के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की गयी । उन्होने खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। जिलाधिकारी के द्वारा विद्यार्थियों से अपेक्षा की गयी कि वे टीडी कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को शिक्षा, कला, साहित्य, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनपद जौनपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन प्रदान करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलों में भाग लेने तथा राष्ट्र और जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे  सिंह ने अपने  स्वागत भाषण में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद अत्यधिक महत्वपूर्ण है और  इस तरफ के आयोजन से प्रतिभा उभरने का अवसर मिलता है। समारोह का संचालन प्रो.अजय कुमार दुबे एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रोफेसर शेखर सिंह ने किया। वार्षिक खेलकूद का समापन और पुरस्कार वितरण 17 फरवरी को संपन्न होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, प्रो.हरी ओम त्रिपाठी, प्रो.राहुल सिंह, प्रोफेसर माया सिंह, डॉ  विपिन कुमार सिंह, डॉ.प्रशांत कुमार पांडेय, डॉ.रमेश चंद्र यादव, डॉ.अजय कुमार सिंह सहित प्रो.हिमांशु सिंह तथा अनुशास्ता मंडल के समस्त सदस्य अन्य गणमान्यजनों ने उपस्थित होकर इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share Now...