Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरटीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित

टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर में आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा के तहत टी.बी.रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार सिंह महाप्रबंधक एसबीआई डॉ.श्री कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान में  प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत रोगियों को पोषण आहार किट वितरित करते हुए शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि टीबी पैदा करने वाला बैक्टीरिया किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने व छीकने से फैलता है। यह एक गंभीर संक्रामक और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है। जो मुख्यरूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है और जानलेवा भी हो सकता है। इसमें डॉक्टर से जांच करना जरूरी होता है जो सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क है। डॉक्टर श्री कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि टीवी मरीजों को हर संभव मदद की जाएगी। जिला क्षय रोग समन्वयक सलिल कुमार यादव ने कहा मरीज को टीबी का पूरा इलाज लेना चाहिए। टीवी मरीज के परिवार के सदस्यों को लक्षण होने पर टीवी की जांच करानी चाहिए। मरीज को समय-समय पर निश्चित रूप से किफायती पोशक खाना इसे भुने चने अंकुरित दाले दलिया आदि खाना चाहिए। नवीन सिंह एसटीएस ने कहा मरीज को नशीले पदार्थ शराब तंबाकू बीड़ी सिगरेट गज चरण आदि को खाने पीने से बचना चाहिए। एसटीएस राजीव श्रीवास्तव ने आयुष्मान निक्षय पोषण योजना पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.सुशील अग्रहरी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्था अधिकारी ने किया। उक्त अवसर पर सागर श्रीवास्तव, अतुल ठाकुर प्रसाद राय, प्रधानअध्यापक सुभाष सरोज, प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति, अनिल कुमार गुप्ता, जन शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर डॉ.सुधा सिंह, अमरेश पांडेय, मोहम्मद शमी, रमेश कुमार सोनकर, अलका सिंह सहित टीबी हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ और संस्था कर्मी उपस्थित रहे।