जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ भवन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का संघ के अध्यक्ष राम सारे मौर्य व अखिलेश मौर्य द्वारा शाल व बुके एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। उसके बाद बंदेश सिंह एवं सर्वेश सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने समाचार पत्र विक्रेता संघ भवन को सुंदर बनाने का वादा किया और कहा कि बरसात बाद भवन का सुंदरीकरण करवा देंगे। अंत में सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को ज्ञान प्रकाश सिंह ने रेनकोट का वितरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित राम प्यारे प्रजापति, अवधेश कुमार मौर्य, मगरू राम मौर्य, नरेंद्र मौर्य, विजय शर्मा, पवन मौर्य, कुलदीप साहू, प्रीतम साहू, रामदुलारे, पंकज मौर्य आदि लोग मौजूद रहे। अंत में फूलचंद मौर्य और आनंद मोहन गुप्ता समाचार पत्र विक्रेता के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
ज्ञान प्रकाश ने समाचार पत्र विक्रेताओं का बांटा रेनकोट


