जौनपुर धारा, जौनपुर। मेधावी छात्र-छात्राओं को अब आईएएस, पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी नही जाना होगा। अब उन्हे अपने शहर में ही यह सुविधा मिलेगी। यह दावा किया है, प्रशिक्षण आईएएस प्रशिक्षण क्लासेज के चेयर मैन राजन सिंह ने शनिवार को एक नगर के होटल पास स्थित प्रशिक्षण आईएएस प्रशिक्षण क्लासेज संस्थान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मैं और मेरे बेटे दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में ध्येय आईएएस का ब्रांच चलाते है। वहां पर उत्तर प्रदेश व बिहार के तमाम ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं से पता चला कि इन दोनों प्रांतों हजारो ऐसे प्रतिभावान छात्र है। जो पैसे की कमी के चलते वह दिल्ली व अन्य शहरो में नही आ पा रहे है। जिसके कारण वे अपना मुकाम हासिल करने से वंचित रह जाते है। इसी के चलते मैने अपने गृह जनपद में 13फरवरी से प्रशिक्षण आईएएस प्रशिक्षण क्लासेज की शुरूआत किया है। हमारे संस्थान में दिल्ली व प्रयागराज के योग्य टीचर तैयारी करा रहे है। चेयर मैन ने बताया जो शिक्षक दिल्ली के ध्येय कोचिंग में पढ़ा रहे थे उन्ही को यहां भी नियुक्त किया गया है। हम आपको बताते चलें कि राजन सिंह जिले के मुफ्तीगंज ब्लाक के बगथरी गांव के मूल निवासी है, इनका कारोबार दिल्ली से लेकर मुंबई तक फैला हुआ है।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
जौनपुर में खुला आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेंटर

Previous article
Next article


