जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर डिपो के संचालन शाखा का चुनाव क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय मंत्री के आदेशानुसार सर्वेश कुमार राय एवं श्रीप्रकाश सिंह को चुनावधिकारी नियुक्त किया गया। जिसके अनुपालन में जौनपुर डिपो संचालन शाखा का चुनाव सकुशल सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। जिसमे नव निर्वाचित मोहम्मद आदिल(स.या.नि.) शाखा अध्यक्ष, रवि शंकर सिंह (बुकिंग लिपिक) शाखा मंत्री, एवं रमेश सरोज (बुकिंग लिपिक) कोषाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए।
― Advertisement ―
जौनपुर डिपो के संचालन शाखा का चुनाव सम्पन्न


