Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़

जौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़

  • पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की किस्त

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त जारी किए जाने के साथ ही जौनपुर के लाखों किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, मड़ियाहूँ विधायक आर.के.पटेल और जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की उपस्थिति में इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ किसानों को हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल है, जिससे वे खेती-किसानी की जरूरतों को समय पर पूरा कर पा रहे हैं। जनपद के 6,72,370 पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 134.474 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जौनपुर में अब तक कुल 9,55,807 लाभार्थियों को इस योजना के तहत 2865.15 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने आश्वस्त किया कि प्रशासन हर पात्र किसान को इस योजना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, उपनिदेशक कृषि डॉ. वी.बी. द्विवेदी और जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। किसानों ने इस सीधी आर्थिक सहायता के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।