Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुर जोनल अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया रेलवे सुरंग का निरीक्षण

 जोनल अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया रेलवे सुरंग का निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। रेलवे उपभोक्ता फोरम उत्तर रेलवे के जोनल अध्यक्ष विनय जायसवाल ने रसूलाबाद मिल चौराहा से शीतला धाम चौकियाँ को जाने वाली सुरंग का निरीक्षण किया। सुरंग में लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण गहरी नाराजगी जताई। तत्काल उन्होंने रेलवे के जेई से एवं नगर पालिका अध्यक्ष से बात की और सुरंग में जल्द से जल्द लाइट लगवाने के लिए निर्देशित किया। जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उत्तर रेलवे के जोनल अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि सुरंग में लाइट की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन अधिक संख्या में लोग इस सुरंग से होकर गुजरते हैं। सुरंग में अंधेरा होने के कारण लोग गिर जा रहे हैं लोगों को गंभीर चोट आ जा रही हैं। डकैती, हत्या, लूट जैसी घटनाएं होने की आशंका हमेशा इस सुरंग से जाने आने वाले राहगीरों के लिए बनी रहती है। हम लोग जनता के सेवक है जनता के लिए ही दिन-रात काम करते हैं। इस अवसर पर चंद्रेश जायसवाल, अनिल वर्मा, विपिन चौरसिया, राम रतन सेठ, बृजेश, रोहित शर्मा, अभिषेक सेठ, संतोष शर्मा, विपिन मौर्य, आलोक रंजन्ा इत्यादि लोग भारी मात्रा में मौजूद रहे।