Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजेसीबी संचालक संतोष की हत्या के दो आरोपी गये जेल

जेसीबी संचालक संतोष की हत्या के दो आरोपी गये जेल

  • पकड़े गए अभियुक्तों के पास से बांका और विदेशी टार्च बरामद
  • 16 अगस्त को पचवर गांव में गला रेतकर हुई थी हत्या

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के पचवर गांव में पिछले सप्ताह हुई।संतोष यादव की हत्या में पकड़े गए दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चालान भेज दिया। हालांकि पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दोनों अभियुक्तों को देवकली बाजार के मंदिर वाले तिराहे से बुधवार की सुबह गिरफ्तार करने का दावा किया। हत्या के आरोप में पकड़े गए अभियुक्तों का नाम सत्येन्द्र यादव उर्फ़ डिल्ला और दीपक यादव उर्फ़ इंदल है।दोनों ही अभियुक्त मृतक के पड़ोसी हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक बांका और एक विदेशी टार्च बरामद हुआ है। दोनों अभियुक्तों का चालान भेज दिया गया। दोनों के खिलाफ घटना के दिन ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उल्लेखनीय है कि शुरूवाती महीने की 16तारीख को केराकत थाना क्षेत्र के ऊसरपुर गांव निवासी जेसीबी मशीन संचालक संतोष यादव की इसी थाना क्षेत्र के पचवर गांव में ट्यूबेल के पास धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस जाँच में पता चला था कि मृतक का पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद था। हत्या में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कोतवाल जेपी यादव, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल योगेश चौधरी और विनोद यादव शामिल रहे।