Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने लिया कब्जे में

जेसीबी, ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने लिया कब्जे में

जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील क्षेत्र के महराजगंज थाना अंतर्गत आने वाले लमहन ग्राम पंचायत में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर बिक्री के लिए ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली सहित जेसीबी मशीन को पुलिस ने कब्जे में लेकर केस दर्ज़ करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई बदलापुर उपजिलाधिकारी रिषभ देशराज पुंडीर के निर्देश में किया है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान छापेमारी कर लमहन ग्राम पंचायत से एक जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर ट्राली खाली और एक ट्रैक्टर के ट्राली में भरी मिट्टी को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।