Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना ने मनाई रंगभरी एकादशी

जेसीआई चेतना ने मनाई रंगभरी एकादशी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने रंगभरी एकादशी का कार्यक्रम अहियापुर मोड़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर में संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए एकादशी के दिन मनाए जाने वाले इस पर्व की बधाई दिया और सभी को अपनी संस्कृति और संस्कारों को पूरे हर्षोल्लास से मनाने के लिए कहा।

सर्वप्रथम संस्था के सभी सदस्य और पदाधिकारियों ने गौरी शंकर भगवान राधा कृष्ण सीता राम माता दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात अबीर गुलाल चढ़ाते हुए भक्ति गीत संगीत ढोल मजीरा के साथ इस पर्व को मनाया। कार्यक्रम में संयोजक रेनू बैंकर, सचिव मीरा अग्रहरि, कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, प्रतिमा गुप्ता, डॉ. शिल्पी, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी, शारदा गुप्ता, ममता केसरवानी, अनीता गुप्ता आदि संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहीं।