Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

जेसीआई चेतना ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह शहर के एक होटल में संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। सभी का स्वागत करते हुए अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को एक गिफ्ट देते हुए होली की बधाई दी और भारत के रीति-रिवाजों, परंपराओं के अनुसार होली को सबसे अच्छा त्योहार बताया। पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सभी को बधाई दिया और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ, मंडल अधिकारी गौरव सेठ, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह, राकेश जायसवाल, रंजीत सिंह, गणेश साहू, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, मनमोहन सिंह, मंजू जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक अर्चना सेठ, सरिता बैंकर, देवेंद्र, रिंपी कौर, डॉली गुप्ता, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरि और कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक इंदिरा जायसवाल ने व्यक्त किया।