Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरजेसिज चौराहे पर लगाया गया कनात टेन्ट, नौ और स्थान चिन्हित

जेसिज चौराहे पर लगाया गया कनात टेन्ट, नौ और स्थान चिन्हित

जौनपुर धारा,जौनपुर। अस्थाई पुलिस बूथ का कनात टेन्ट शहर के जेसिज चौराहे लगाया गया। जिसमें शीतल पेय के लिये घड़े व पानी की भी व्यवस्था की गई है। कनात टेन्ट का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के ने किया। इस अवसर पर प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्रा, अन्य अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य उपस्थित रहे। जौनपुर शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु गर्मी/हीट वेब से बचाव के लिये शहर के निम्नलिखित 10प्रमुख चौराहों/तिराहों का चिन्हिकरण किया गया है। इसी क्रम में जेसिज चौराहे पर कनात टेन्ट लगाया गया है, और शेष 09 चौराहों  पचहटिया तिराहा, वाजीदपुर तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, शाहगंज पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली तिराहा, सद्भभावना तिराहा, अटाला तिराहा पर भी लगाया जाना है।