Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजेल से रिहा होने के बाद राघवेन्द्र यावद का हुआ जोरदार स्वागत

जेल से रिहा होने के बाद राघवेन्द्र यावद का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव के जेल से रिहा होने पर जौनपुर मुंगराबादशाहपुर बॉर्डर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। बता दें उत्तर प्रदेश पीएससी व आरओ/एआरओ में भर्ती परीक्षा व तमाम अनियमितताओं को लेकर आंदोलन करते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव को जेल जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद जौनपुर बॉर्डर मुंगराबादशाहपुर में पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सरकार के इशारे पर जेल भेजा गया है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक दिन, एक परीक्षा कराने की माँग छात्रों की जायज थी। परंतु सरकार पूर्ण रूप्ा से नाकाम रही। क्योंकि सरकार की मंशा परीक्षाओं को पारदर्शी तरीक़े से करवाने की थी ही नहीं, बेरोज़गार युवाओं की बढ़ती संख्या प्रदेश के लिए खतरनाक है। युवाओं को नौकरी के सपने दिखाकर उन्हें छलने में पास हो गयी है। बीजेपी सरकार नौकरी पर जाने की बजाय युवा कोर्ट और जेल के चक्कर लगा रहे है। बीजेपी सरकार की मंशा साफ़ है कि वह सिर्फ बेरोजगार युवाओं को परेशान करना चाहती है। उन्हें नौकरी देने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। इस मौके पर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, रामलाल पाल, रामजतन यादव, नन्हकू यादव, संजय यादव, संदीप यादव, सावन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।