जौनपुर। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी स्लैब में किए गए सुधार पर भाजपा ने प्रेस वार्ता आयोजित किया। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उपस्थित पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से न केवल व्यापारियों और उपभोक्ताओं, बल्कि पूरे देश के लोगों को लाभ मिलेगा। जिसकी चौतरफा प्रशंसा का जी रही है 22 सितंबर से अब केवल दो स्लैब में 5′ और 18′ जीएसटी लगेगा। पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण ने नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा से पहले देश को एक बड़ा दिवाली उपहार दिया है। हम इसे बचत उत्सव के रूप में मना रहे हैं। जीएसटी 2.0 अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों से रोटी-कपड़ा-मकान की कीमतें कम होंगी। आगे कहा कि ये सुधार किसानों, युवाओं, महिलाओं और हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद हैं, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर स्वास्थ्य उत्पादों, शिक्षा से संबंधित सामानों और वाहनों तक सब कुछ सस्ता हो जाएगा यह न केवल कर दरों को कम करेगा, बल्कि सरलीकरण भी लाएगा, क्योंकि अब केवल दो स्लैब होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी क्रांतिÓ के आह्वान और ‘आत्मनिर्भरताÓ की उनकी राष्ट्रीय दृष्टि ने जीएसटी को एक नया आयाम दिया है। इसके अलावा हमने व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वदेशी सामान ही बेंचे और आम लोगों से भी अपील की है कि वे स्वदेशी सामान ही खरीदें। कांग्रेस पर हमला होते हुये कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कर सुधार के बारे में जानकारी नहीं है, इसलिए वह इस तरह का बयान दे रहे हैं अगर उन्हें कर सुधारों के बारे में जानकारी होती तो वो निश्चित तौर पर इस तरह का बयान नहीं देते उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम इस बात को भलीभांति समझ सकते हैं कि आखिर क्यों मल्लिकार्जुन खड़गे केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि सरकार के इस फैसले से कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अनिल गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
जीएसटी स्लैब से सुधार से लोगों को मिलेगी राहत : राज्यमंत्री

Previous article

