Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरजिला बनेगा भाजपा का मजबूत किला : डॉ.अजय कुमार सिंह

जिला बनेगा भाजपा का मजबूत किला : डॉ.अजय कुमार सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को सिहिपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा मछलीशहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रथम  जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में डॉ.अजय कुमार सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए पार्टी कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। उन्होंने विगत आयोजनों की सफलता और कमियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए और अधिक समर्पण का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पेश की, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका और जमीनी स्तर पर जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने की रणनीति शामिल थी। डॉ.सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में सभी मंडल अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा, हमें ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें हर कार्यकर्ता और नागरिक भाजपा के साथ जुड़ाव महसूस करे। यही एकता आगामी पंचायत चुनाव और 2027के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम बुलंद करने का आधार बनेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और मेहनत ही वह नींव है, जिस पर मछलीशहर जिला भाजपा का मजबूत किला बनेगा। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने, बूथ स्तर तक प्रभावी संवाद स्थापित करने और जनता के बीच पार्टी की उपलब्धियों को प्रचारित करने पर भी गहन विचार-मंथन हुआ। डॉ.सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें। इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव और योजनाएँ साझा कीं, अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश सोनकर, जयेश सिंह, आशीष सरोज, रणविजय सिंह, रजनीश चौबे, मुकेश सिंह, शिवम पाल, महेश चौरसिया, राजेश जायसवाल, अभिनव सिंह, मिथिलेश गिरी, प्रदीप पासी, योगेश मिश्रा, हरिहर राजभर, संतोष मौर्य, सुशील निषाद, उद्रेज पटेल, जगदीश चौहान आदि उपस्थित रहें।