― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगौरव गुप्ता ने क्षेत्र का बढाया गौरव

गौरव गुप्ता ने क्षेत्र का बढाया गौरव

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी गौरव गुप्ता पुत्र गुलशन गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक साथ दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है। गौरव ने पहले ही प्रयास में एसएससी सीजीएल और एसएससी एमटीएस की फाइनल परीक्षा में चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गौरव की इस शानदार उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवारजनों के साथ ही दोस्तों और परिचितों ने भी बधाइयाँ दीं। गौरव के पिता गुलशन गुप्ता ने कहा कि बेटे की इस सफलता पर गर्व है। उन्होंने बताया कि गौरव ने अपनी कड़ी मेहनत और निष्ठा से यह मुकाम हासिल किया है। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और पूरे परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मंजिल तक पहुँचाया।

Share Now...