Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बनने वाले मतगणना स्थल, पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण कर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि शीघ्र अतिशीघ्र शत-प्रतिशत तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम से संबंधित सभी कक्षों को सुव्यवस्थित कर लिया जाए। इसके साथ ही परिसर की नियमित साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और खिड़की दरवाजे सहित सभी प्रकार की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र प्रसाद सिंह को निर्देशित किया कि रूट प्लान तैयार करते हुए वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए पेयजल सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।