Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजाम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

जाम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

  • कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने योजनाओं की दी जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा विकास क्षेत्र से जाम गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें ग्रामीणों को सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में दर्शना सिंह ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि नौ वर्ष के भीतर देश में जो परिवर्तन आया, दुनिया में भारत का जो सम्मान बढ़ा है। वह प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिलें जिससे कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। इस मौके पर लाभार्थियों को आवास, किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सांसद द्वारा महिलाओं कि गोद भराई की गई एवं बच्चों को अन्न प्राशन का कार्यक्रम किया गया।उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री द्वय पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, धीरू सिंह, आमोद सिंह, इन्द्र्सेन सिंह, घनश्याम यादव, अजय मिश्रा, उमेश सिंह, लालबहादुर पाल आदि उपस्थित रहे।