Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरज़रूरी नही रोशनी चरागों से ही हो,शिक्षा से भी घर रौशन होते...

ज़रूरी नही रोशनी चरागों से ही हो,शिक्षा से भी घर रौशन होते है

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर में नवीन नामांकन, शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शारदा संगोष्ठी में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों से अपेक्षा की कि वह स्कूल चलो अभियान को बेहतर ढंग से सम्पादित करें। जि़ला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने निपुण विद्यालय आकलन में प्रदेश में जौनपुर के प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सभी एसआरजी, एआरपी, शिक्षक संकुल व अन्य समस्त शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बधाई दी। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य, संगीत और नाटक शामिल थे। इसके बाद10 नए छात्र-छात्राओं का नवीन नामांकन कक्षा-1 में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। बीएसए ने इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का महत्व जीवन में अत्यधिक है और हमें हमेशा अपने उद्देश्य की ओर मेहनत से अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका फूलकली यादव ने एआरपी करंजाकला जगदीश यादव, संदीप कुमार चौधरी को मोमेंटो देकर स्वागत किया। बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय को विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर, प्रबंध समिति अध्यक्ष जयप्रकाश, ऊषा देवी, इंद्रा सरोज, चंद्र रेखा, अंगबाड़ी कार्यकत्री गायत्री पाल, रेखा पाल, शिक्षक अनिल कुमार यादव, शैलेन्द्र पाल, श्रीपाल यादव, इंदु प्रकाश यादव जिला महामंत्री अटेवा सहित आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप उपाध्याय ने किया।