― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजहां विचारों से काम होता है वहा सुंदरकांड है : डा. श्रीनिवास...

जहां विचारों से काम होता है वहा सुंदरकांड है : डा. श्रीनिवास तिवारी

  • आठ दिवसीय श्रीराम कथा का विश्राम दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। मानस सेवा समिति पराऊगंज द्वारा आयोजित आठ दिवसीय श्रीराम कथा के विश्राम दिवस के अवसर पर हानि लाभ के उपायदेयता का तात्विक विवेचना करते हुए डॉ. श्रीनिवास तिवारी महाराज ने कहाकि मानस रत्नों का भंडार है। उन्होंने बताया कि जिस समाज में माल्यवंत जैसे वृद्धों का अपमान होता है वहां रावण राज्य आ जाता है, जिस राज्य में सुमंत जैसे मंत्री का सम्मान होता है वहां रामराज्य होता है। श्रीरामचरितमानस को रेखांकित करते हुए उन्होंनें कहाकि जहां विचारों से काम नहीं होता है वहां लंका कांड होता है, जहां विचारों से काम होता है वहा सुंदरकांड होता है। मंचस्थ व्यासपीठ का अभिनंदन कथा के आयोजन राधेश्याम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर ओपी मिश्रा, पंडित राम सुमेर मिश्र, भूषण मिश्र, शरद कुमार मिश्रा, भैया लाल शुक्ला, नितिन सिंह, भाजपा नेता हितेंद्र दुबे, अखिलेश मिश्र, राकेश कश्यप, जगदीश यादव, कृष्ण प्रताप दुबे, वंश गोपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, अमरनाथ यादव, पूर्व प्रधान लालता यादव, कैलाश सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आरती बंदन सभी श्रद्धालुओं ने किया।

Share Now...