- वीर रस देश भक्ति गीत पर झूमा पूरा नगर
जौनपुर धारा, शाहगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी अर्ध सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ अभूतपूर्व ढंग से मनाया गया। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने ध्वजारोहण कर देशभक्ति प्रेरित होकर अपने कर्तव्यों को निर्वाह करने की बात कही। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने इसी क्रम में नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष रचना सिंह अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डा. रफीक फारुकी, आरपीएफ पोस्ट पर प्रभारी निरीक्षक अनुप सिन्हा, बसंती देवी आईटीआई पर प्रबंधक डा. राज कुमार मिश्र, ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में प्रधानाध्यापक डा. अनामिका मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। नगर व क्षेत्र में स्कूलों व सामाजिक सांस्कृतिक रचनात्मक संस्था ने प्रभातफेरी निकाल जश्न मनाया। विधायक रमेश सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू ने ढोल नगाड़े संग देश भक्ति से परिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाला गया। वहीं उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. तवरेज आलम, सर सैयद अहमद इंटर कालेज में प्रधानाध्यापक शाहीद नईम, मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज में प्रधानाध्यापक नौशाद अहमद खान, अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में प्रबंधक कहकशां खान, न्यू देलही पब्लिक स्कूल पर मिर्जा अजफर बेग, अभिनव प्राईमरी पाठशाला इग्लिश मीडियम नटौली के प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र मिश्र ने झंडारोहण किया। खुटहन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल पर प्रिंसिपल संदीप सिंह ने झंडारोहण किया वहीं स्कूल प्रांगण में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनीता हॉस्पिटल एंड लैप्रोस्कोपिक सेंटर पर भाजपा नेता अनीता रावत आर के इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज पर प्रबंध निदेशक डा. जेपी दूबे, बाल शिक्षा निकेतन पर प्रबंधक मधुबाला साहू, सरस्वती शिशु मंदिर पर प्रधानाध्यापक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, लिटिल जिनियस स्कूल में निशाकांत जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।
- नौजवानों ने तिरंगा लेकर निकाली प्रभात फेरी
जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के रामपुर बाजार में नौजवानों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारा लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली जो रामपुर बाजार से चलकर मुफ्तीगंज गांधी चबूतरा से वापस गड़वारे बीर डीह बाबा के स्थान पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पंकज यादव, मगरू चौहान, राजू चौहान, सौरभ चौहान, सोनू यादव, दिनेश राम, राकेश राम आदि लोग उपस्थित रहे।
- साधन सहकारी समिति पर सभापति ने फहराया झंडा
जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। विकास खंड के मुर्तजाबाद साधन सहकारी समिति पर सभापति सुधा राय पत्नी अशोक राय ने सचिव सपना राय व महिलाओं संग झंडा रोहण किया व राष्ट्र गान भी किया। प्राथमिक विद्यालय मुर्तजाबाद में प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदुलार की अध्यक्षता में झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर सुबाष यादव, सुरेश यादव, लालचन्द राय, अशोक राय, धूरमल राय, उमा राय, देवी श्रीवास्तव, सुरेन्द्र चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया गणतंत्र दिवस
जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित धूमधाम से मनाया गया। श्री गणेश राय कॉलेज डोभी में सचिव/प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज में प्रबंधक अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु, सुमित्र शिक्षा संस्थान विशुनपुर में प्रबंधक शीलेन्द्र कुमार सिंह, बाबा हरिनाथ सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज विशुनपुर में प्रबंधक सोनू सिंह, राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदवक में प्रबंधक मीरा सिंह, खंड विकास कार्यालय डोभी में प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह, थाना परिसर चंदवक में थाना अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन डोभी पर समाज सेवी अजीत सिंह, प्राथमिक विद्यालय अटहरपार में प्रधान अभिषेक सिंह, मुरखा प्राथमिक विद्यालय में प्रधान विनय कुमार सिंह, बरामनपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान संजय सिंह, नारायणपुर में हीरामणि सिंह, विसौरी प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधान देवेन्द्र सिंह के अलावा निजी शिक्षण संस्थानों व निजी भवनों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।



