Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजरूरतमंदों में कम्बल वितरण करता पुनीत कार्य : इन्दू सिंह

जरूरतमंदों में कम्बल वितरण करता पुनीत कार्य : इन्दू सिंह

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। भीषण शीतलहरी में नगर के व्यापारियों द्वारा जरूरत मंदों को कम्बल वितरण करना बहुत ही पुनीत कार्य है। जनपद के हर व्यापारी को इस दिशा में आगे आकर समाज के लिए सहभागिता करना चाहिए। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू ने शाही कटरे में व्यापारियों द्वारा आयोजित कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने कहा कि अपने तथा अपने लोगों के लिए तो सभी जीते हैं। समाज के लोगों के लिए जो सोचता है उसकी सोच और जीवन दोनों सार्थक है। इस मौके पर व्यापार मण्डल तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह उर्फ राजू, नगर अध्यक्ष राशिद हाशमी, युवा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ, प्रदीप जायसवाल, प्रबन्धक स्वर्ण सिंह उर्फ टीटू, सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, राजेश पाण्डेय, नसीम अहमद, सेराज अंसारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इफ्तखार अहमद अंसारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापित राशिद हाशमी ने किया।