Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकई बीघे गेहूं की फसल हुई जलमग्न

कई बीघे गेहूं की फसल हुई जलमग्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला विकास क्षेत्र के कटघर गाँव में बीती रात माइनर के पानी से किसानों के कई बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई जिसकी आनलाइन शिकायत किसानों द्वारा कर दी गई है। बताया जाता है कि शारदा सहायक नहर का माइनर उक्त गाँव से होकर गुजरा है जिसे गाँव के पास कुछ दबंगों द्वारा बंधा डालकर पानी को रोक दिया गया जिससे मंगलवार की रात माइनर का पानी ओवर फ्लो होकर गाँव के महेश दूबे, पन्नालाल हलवाई, सीताराम विश्वकर्मा समेत अन्य किसानों के कई बीघे गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते फसलें जलमग्न हो गई। फसलों के जलमग्न हो जाने की सूचना पर किसानों द्वारा माइनर बन्द कराया गया। फिलहाल किसानों द्वारा मामले की शिकायत आनलाइन कर दी गई है। फसल जलमग्न हो जाने से किसानों के अन्दर दबंगों के प्रति रोष व्याप्त है।