Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजरूरतमंदों को कम्बल, राशन किया वितरित

जरूरतमंदों को कम्बल, राशन किया वितरित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने जरूरतमंदों को कम्बल एवं राशन वितरित किया। इसके लिए टीडी डिग्री कॉलेज एवं बीआरपी इंटर कॉलेज के पास एवं सड़कों के किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को चयनित किया गया। इस अवसर पर फादर ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से क्रिसमस और नववर्ष के त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है। अपनी खुशी में जरूरतमंदों को शामिल करने से अतीव आनन्द की अनुभूति होती है। इस पुनीत अवसर पर पंडित रामदयाल द्विवेदी, डॉक्टर भारतेंदु मिश्र, प्रेमशंकर यादव एवं डॉक्टर रामजी तिवारी उपस्थित रहे।

Share Now...