Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजयंती पर याद किये गये किसान नेता चौधरी चरण सिंह

जयंती पर याद किये गये किसान नेता चौधरी चरण सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर किसान दिवस के अवसर पर किसानों को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़े धूमधाम से डॉ.अवधनाथ पाल के अध्यक्षता में मनाई गई। वहीं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने जंयती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह देश के सबसे बड़े किसान नेता थें। वें विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्तर प्रदेश की सेवा की एवं उनकी ख्याति एक ऐसे कड़क नेता के रूप में हो गई थी। जो प्रशासन में अक्षमता एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे। प्रतिभाशाली एवं व्यवहारवादी चरण सिंह अपने वाक्पटुता एवं दृढ़ विश्वास के लिए जाने जाते थे किसानों के लिए उन्होंने भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ग्रामीण दिनदारों को राहत प्रदान करने वाले विभागीय स्वर्ण ऋणमुक्ति विधेयक 1939 को तैयार करने एवं इसे अंतिम देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी उनके द्वारा की गई। पहल का ही परिणाम था कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के वेतन एवं उन्हें मिलने वाली अन्य लाभ काफी कम कर दिया गया था। मुख्यमंत्री के रूप में ज्योत अधिनियम 1960 को लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था ताकि राजभर में इसे एक सम्मान बनाया जा सके। वहीं सम्मानित होने वाले किसान अच्छेलाल निषाद, मोख्खनलाल गौतम, सोमनाथ प्रजापति, राजदेव राजभर, मित्तल सरोज, श्याम बहादुर यादव प्रमुख रहें। जंयती के अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र टाइगर, हीरालाल विश्वकर्मा, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, रुखसार अहमद, राजन यादव, चंद्रशेखर यादव, राममूर्ति सरोज, शिवजीत यादव, अनिल दुबे, आरबी यादव, सोनी यादव, सोनी सेठ, सीमा खान, अन्नपूर्णा देववंशी, सबीना बेगम, अखिलेश यादव, अजय प्रजापति, आशा राम यादव, ऋषि यादव, लक्ष्मी शंकर यादव सहित आदि लोग मौजूद रहें।