Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद में हुई मारपीट, सात घायल

जमीनी विवाद में हुई मारपीट, सात घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के उसरौली गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पर भेजवा कर मामले में विधिक कार्रवाई की। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें हुई मारपीट में जहां एक पक्ष के तराना 16, फरहाना 25, रूकसाना 45 व मतीन वहीं दूसरे पक्ष के शैफुल्ला 16, शहनाज 52 व नबाब हुसैन 52 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी उपचार हेतु भेजवा कर अन्य कार्रवाई शुरू कर दी। उधर सीएचसी पर चिकित्सकों ने फरहाना, मतीन व शहनाज को जिले पर रेफर कर दिया। इधर पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।