- हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव की एक महिला नगर के मेनरोड पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 35 वर्षीय संगीता पत्नी संजय कुमार शुक्रवार को अपने परिवार के साथ शाहगंज बाजार करने आई थी। बाजार से सामान खरीद कर वापस पैदल ही जा रही थी कि जौनपुर मुख्य मार्ग पर नगर में ही ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त महिला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।



