Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनजब महेश भट्ट की वजह से फूट-फूट कर रोईं सुष्मिता सेन

जब महेश भट्ट की वजह से फूट-फूट कर रोईं सुष्मिता सेन

19 नवंबर को मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. अब बात सुष्मिता सेन की हो रही है, तो ऐसे में उनकी लाइफ से जुड़ी कई कहानियां सामने आने लगती हैं. एक्ट्रेस की जिंदगी के खास पल पर वो किस्सा भी याद आने लगा, जब महेश भट्ट की वजह से सुष्मिता फूट-फूट कर रोई थीं. चलिये फिर आज इसी किस्से को विस्तार से जान लेते हैं.

महेश भट्ट की फिल्म से किया डेब्यू 
1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. मिस यूनिवर्स बनने के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले. पर सुष्मिता ने महेश भट्ट की फिल्म से ‘दस्तक’ से डेब्यू करने का फैसला लिया. डेब्यू फिल्म को लेकर एक्ट्रेस के मन में कई ख्वाब थे, लेकिन हुआ वो जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी. कुछ महीने पहले सुष्मिता ने ट्विंक्वल खन्ना को दिये इंटरव्यू में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया था.

एक्ट्रेस बताती हैं कि मिस यूनिवर्स बनने के बाद महेश भट्ट ने उन्हें कॉल किया था. महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म में उन्हें सुष्मिता सेन का रोल निभाना है. सुष्मिता को एक्टिंग नहीं आती थी. इसलिये उन्होंने पहले इस किरदार के लिये ना कर दिया. पर किसी तरह महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म के लिये राजी किया. आगे वो बताती हैं, मैं फिल्म का सीन शूट कर रही थी, जिसमें मुझे अपने अपनी इयरिंग कानों से खींचते हुए निकालकर किसी पर फेंकनी थी. मैं बहुत बुरा कर रही थी. सुष्मिता बताती हैं कि उनका टेक देख कर महेश भट्ट को गुस्सा आया. इसके बाद उन्होंने 40 मीडिया पर्सन, 20 प्रोडक्शन असिस्टेंट के सामने सुष्मिता पर पर्सनल अटैक किया.

जब सुष्मिता के निकले आंसू 
भरी महफिल में महेश भट्ट ने सुष्मिता सेन पर अटैक किया था. ये देख कर वो खूब रोने लगती हैं. रोते-रोते सुष्मिता ने शूट छोड़कर जाने का फैसला किया. इसके अलावा उन्होंने महेश भट्ट से ये भी कहा कि वो उनसे इस तरह बात नहीं कर सकते. सुष्मिता सेन का गुस्सा देख कर महेश भट्ट ने कहा बस यही चीज कैमरे पर चाहिये. सुष्मिता सेन कहती हैं कि महेश भट्ट एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं, जिन्होंने उनकी हिचक तोड़ने के लिये सबके सामने इतना कुछ कह दिया. महेश भट्ट के समझाने पर सुष्मिता सेन ने सीन शूट किया और उन्होंने इसे इतना परफेक्ट किया कि उनके कान भी छिल गए.

आज सुष्मिता भले ही बड़े पर्दे से दूरी बनाये हुए हैं, लेकिन ओटीटी पर वो धमाल मचा रही हैं. सुष्मिता सेन जल्द ही वेब शो ताली में भी नजर आने वाली हैं. ताली के जरिये पहली बार सुष्मिता को किन्नर के किरदार में देखा जायेगा. सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस से भी सबके लिये मिसाल बनी हुई हैं.